@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2022)
उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कि हमें उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर भरोसा जताने के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखण्ड राज्य के ‘मुख्य सेवक’ का पुनः दायित्व दिए जाने पर मै पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता और सैनिक के बेटे को इस ज़िम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश की जनता का भी आभार प्रकट किया और कहा कि वह अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाते हैं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु वह दृढ़ संकल्पित है । सीएम धामी ने कहा कि कि भाजपा की यह जीत आगे 2024 की जीत की शुरुआत है।
सीएम धामी ने कहा कि हम वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का ‘विकल्प रहित संकल्प’ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और मेरा प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा।
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal