@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2022)
133 सवारियों को लेकर जा रहा बोइंग 737 विमान पहाड़ियों से टकरा कर क्रैश हो गया। आज दोपहर हुये इस हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट ग्वांगशी में क्रैश हुआ है। घटनास्थल से उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है जिससे यह विमान टकराया है।
— ShanghaiEye
official (@ShanghaiEye) March 21, 2022
उधर चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। जो बोइंग हादसे का शिकार हुआ है, वो साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है।