Breaking News

दो पक्षों के बीच चाकू के हमले में पिता पुत्र घायल

घटना के बाद अस्पताल में जमा हुई भारी भीड़

@शिव कुमार
अंता (बाराँ)।  एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के पिता पुत्र चाकू के हमलों से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया।

थाना अधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि शनिवार रात्रि को भूरा कुआं पर हनीफ खान तथा उसके पुत्र शादान पर किये गए चाकू से हमले के मामले में आशु खान ,गुड्डू ,पप्पू ,के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में भारी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई।  पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-