Breaking News

बवाल :कस्टडी में युवक की पिटाई से मौत, उग्र ग्रामीणों ने थाना फूंका, पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, थाने से भागे पुलिसकर्मी

हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना घेरा हुआ है

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2022)

बेतिया।  पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फूंक दिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यहाँ तक कि पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। एक घंटे तक थाने में बवाल होता रहा लेकिन कोई भी उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार बलथर थाना पुलिस गश्त पर थी। जहाँ अनुरूद्ध यादव बलथर गांव में डीजे बजा रहे थे। पुलिस डीजे को जब्त कर अनुरूद्ध को गिरफ्तार कर कर थाने ले आई और जमकर थाने में पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को बट से पीटा, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां गुस्साए लोगों ने बलथर थाना में तोड़फोड़ की और पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान थाने की 3 गाड़ियों को भी फूंक दिया।

उग्र भीड़ ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को पीटना शुरू कर दी। घबराये पुलिसकर्मियों ने थाने से खेतों में भागकर जान बचाई। इस बीच पीछे से उग्र भीड़ पत्थर फेंकती रही। थाने में कोई भी  पुलिसकर्मी नहीं रहा सब भाग चुके थे । काफी देर तक वहाँ पुलिस के उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे थे। ग्रामीण थाने के आसपास डेरा डाले हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-