Breaking News

करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश यादव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च, 2022)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि आजमगढ़ में सर्वाधिक 10 सीटें मिलने से यहां से वह जुड़े रहेंगे।

वहीं आजम खां भी अपनी सीट छोड़ सकते हैं। संसद में सपा के पांच सांसद हैं। इसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर रहमान बर्क सांसद हैं।

सपा को मैनपुरी जिले की चार में से दो, संभल की चार में से तीन, रामपुर में पांच में तीन, मुरादाबाद की छह में से पांच सीटें मिली हैं। जबकि आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटें सपा के खाते में आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष आजमगढ़ से संसद सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे।

चूंकि अगला चुनाव लोकसभा का है। ऐसे में वह लोकसभा सदस्य के रूप में सदन में अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। सपा सूत्रों का कहना है कि वह करहल की सीट छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-