चेतावनी दी महिलाएं सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर हो जॉयगी।
@शिवकुमार शर्मा
कोटा( 11 मार्च 2022) । राजस्थान सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार को लेकर यह कहना कि “राजस्थान में रेप ज्यादा होते हैं, क्योंकि ये मर्दों का प्रदेश है” अत्यंत शर्मनाक और घिनौना बयान है जो विधानसभा की कार्रवाई में रिकॉर्ड हुआ है। ऐसा राजस्थान की विधानसभा में पहली बार ही हुआ है कि इतने शर्मनाक बयान पर कांग्रेस के विधायक, मंत्री हँसी ठिठोले करते दिखे इस घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हो रहा है। ऐसे बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नही होना सरकार का महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दिखाता है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर ने मुख्यमंत्री से कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है, यहाँ के वीरों ने स्त्रियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है और यहाँ की स्त्रियों ने आक्रमणकारियों से रक्षा के लिए जौहर करना स्वीकार कर लिया लेकिन कभी अपने अटल अस्तित्व पर आंच नहीं आने दी। शर्मनाक बयान और उस पर अट्टहास लगाते कांग्रेस पार्टी के विधायक और मंत्री घटिया सोच उनकी मानसिकता को दर्शाता है। आप सूबे के मुखिया हो आपने इस शर्मनाक घटना पर कोई कार्रवाई और बयान भी जारी नही किया है। आपने जल्द कार्रवाई नही की तो महिलाएं सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर हो जॉयगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal