Breaking News

काशीपुर :भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पहली पत्रकार वार्ता में बोले, धामी जैसा ऊर्जावान मुख्यमंत्री बनना चाहिये, जानिये और क्या कहा?किसको दिया अपनी जीत का श्रेय? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2022)

काशीपुर । विधायक निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा है कि उत्तराखंड को पुष्कर सिंह धामी जैसे ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री की दरकार है। उन्हें ही सूबे का सीएम बनाना चाहिए।

यहां रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में अपने पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ त्रिलोक सिंह चीमा पत्रकारों से रूबरू हुये। उन्होंने कई सवालों के जबाव दिये। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र में विकास का पहिया रूकेगा नहीं लगातार चलता रहेगा। वह अपने पिता की तर्ज पर इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ साथ भयमुक्त समाज के ढांचे को बरकरार रखेंगे। चीमा ने कहा कि काशीपुर को जिला बनाने की मांग से वह अवगत हैं। जब भी नये जिले सरकार द्वारा बनाये जायेंगे तो उसमें काशीपुर जिले का नाम सबसे पहले होगा।

चुनाव के दौरान भीतरघात के मसले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में नव निर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि अब जनता जागरूक है वह किसी के कहने पर प्रभावित होकर वोट नहीं देती वरन अपने मन से विकास को समर्पित पार्टी और प्रत्याशी को चुनती है।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भाजपा नेतृत्व के द्वारा उन्हें टिकट देकर पार्टी और काशीपुर की जनता की सेवा का अवसर देने के उसका आभार जताया। साथ ही काशीपुर विधानसभा की जनता को भी उन्होंने खुद पर भरोसा जताने पर धन्यवाद दिया। त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने पिता विधायक हरभजन सिंह चीमा को श्रेय देते हुए कहा कि उद्योग और राजनीति में वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह उनकी देन है।

इस दौरान उनके पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी बात रखते हुए पार्टी नेतृत्व और स्थानीय मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने ज्यादा मतों से उनके पुत्र की जीत ऐतिहासिक जीत है। पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को माफ करना या न करना पार्टी का काम है।

इस दौरान चुटकी लेते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा इस समय आपको जीत के लड्डू खिलाने के लिए बुलाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पूर्व की भांति काशीपुर की जनता की सेवा करते रहेंगे। और अपने अनुभवों का लाभ नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को देते रहेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान वहाँ कृष्ण कुमार अग्रवाल, खिलेन्द्र चौधरी, डा गिरीश तिवारी, प्रदीप पैगिया, जगत सिंह बिष्ट समेत अनेक भाजपा के नेता मौजूद थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-