@शब्द दूत ब्यूरो) 10 मार्च 2022)
काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने काशीपुर क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हुए मतदाताओं द्वारा उन्हें दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
चुनाव परिणाम आने के बाद यहां एक बयान में दीपक बाली ने कहा कि वह विश्वास दिलाते है पहले की भांति वे समाज सेवा के अपने मिशन को जारी रखेंगे। जनता को जहां भी उनके रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वें हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।
श्री बाली ने विजयी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि काशीपुर की जनता ने क्षेत्र के विकास के प्रति उनके ऊपर जो विश्वास जताया है। वह जनता के उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। श्री बाली ने आम आदमी पार्टी के उन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है जिन्होंने दिन रात चुनाव मैदान में खड़े रहकर मेहनत की ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal