@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2022)
गदरपुर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही अरविंद पांडेय ने शिक्षा मंत्री के चुनाव हारने के मिथक भी तोड़ दिया है। वहीं सितारगंज सीट पर बीजेपी के सौरभ बहुगुणा जीते हैं। चम्पावत विधानसभा से बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी 5299 वोट से जीत गए हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद हार गए हैं। इसे बीजेपी को लगे एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पर कांग्रेस की अनुपमा रावत ने की जीत दर्ज की है। अनुपमा ने यतिश्वरानंद को करीब 6 हजार वोटों से हराया है। उत्तराखंड की लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सीएम और पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को लगभग 14000 वोटों से हरा दिया है। टिहरी की प्रतापनगर विधानसभा सीट कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के अनुसार प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को 2165 वोट मिले हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पहली सीट का नतीजा साफ हो गया है। यहां लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने 6118 मतों से जीत दर्ज की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal