हर किसी की आंखें इस ह्रदय विदारक घटना को सुनकर नम हो गई।
@देस राज चंबा
(09 मार्च 2022)। एक दर्दनाक हादसे में भाई बहन की असमय मौत हो गई। दोनों अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये चंडीगढ़ से दाड़लाघाट के कसोल जा रहे थे।
दोनों अंकिता और उसका भाई परीक्षित वरना कार संख्या सी एच 01सी ई2268 से आ रहे थे कि रास्ते में गम्बर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड गये। इस हादसे में दोनों भाई बहन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहले से मातम भरे घर में चीख पुकार मच गई। हर किसी की आंखें इस ह्रदय विदारक घटना को सुनकर नम हो गई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

