Breaking News

काशीपुर में क्लीन एंड ग्रीन फाऊंडेशन ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किये कई कार्यक्रम आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2022)

काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन फाऊंडेशन के तत्वाधान व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शाम यहाँ स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से आये कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से महिलाओं के कृतित्व और व्यक्तित्व पर केंद्रित रचनाओं के साथ ही देशप्रेम से सराबोर कविताओं का पाठ कर वहाँ उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

https://ekaro.in/enkr20220309s9127075

इस कवि सम्मेलन में शेष कुमार सितारा , इकबाल आदिब, कैलाश यादव, मनोज आर्य, विवेक प्रजापति, शकुन सक्सेना राही अंजाना, अनिल सारस्वत, कुमारी अंशिका जैन, कुमारी अनुश्री भारद्वाज, राजेश कुमार, कुमार विवेक मानस, शगुफ्ता रहमान सोना, निधि रोजी आदि कवियों व कवयित्रियों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम के दौरान वहाँ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में डॉक्टर सोनम गुप्ता शर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रसिद्ध कवि अनिल सारस्वत को 38 शहीद परिवारों के सम्मान करने एवं कई कवि सम्मेलनों में काशीपुर नगर एवं काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन का नाम रोशन करने के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा फाउंडेशन के सदस्यों ने डॉक्टर पूनम त्यागी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी पंतनगर को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय धावक स्वर्ण पदक विजेता एवं फाउंडेशन के संरक्षक विजेंद्र चौधरी ने सम्मानित हस्तियों का परिचथ कराया।

कार्यक्रम के संचालक गौरव गुप्ता ने सभी अतिथियों, कवियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन फाऊंडेशन का उद्देश्य नगर वासियों को स्वच्छता स्वास्थ्य एवं हरियाली के प्रति जागरूक करना है फाउंडेशन के सभी सदस्य इस बारे में सदैव क्रियाशील रहते हैं, नगर को स्वच्छ हरा भरा रखें, नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें कूड़ा इधर उधर ना डालें अपने आसपास पौधों का रोपण करें पौधों का देखभाल करें और स्वास्थ्य स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता में रखें जहां स्वच्छता होगी वहीं स्वास्थ्य होगा जहां पर्यावरण स्वच्छ होगा।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौधरी ने अपनी अर्धांगिनी को समर्पित काव्य पाठ कर अपनी हृदय की भावनाओं को व्यक्त किया। इस अवसर पर विमल गुड़िया  ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर भाईचारे का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संस्था से जुड़ने की अपील कर नगर को स्वच्छ हरा भरा एवं नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें शशिकांत गुप्ता, अनमोल, विकल्प गुड़िया, फाउंडेशन की संरक्षक डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, विजय चौधरी , विजेंद्र चौधरी, नीरज शर्मा, सोनिया गुप्ता, रिचा गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय भाटिया लायंस क्लब काशीपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा , इंदु मान, अरविंद शर्मा, राघवेंद्र नागर जी, मॉडर्न स्कूल की प्रबंधक शालिनी शर्मा, सुरागी लाल न्यूज़ चैनल के दिलप्रीत सेठी, मानिक गुप्ता,  मनोज डोबरियाल,  आर सी त्रिपाठी, सिमरन गुप्ता, राधा यादव, गीता चौहान, देश वीरपाल , आदि आदि तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में रमा गर्ग  एवं अर्चना लोहनी  का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौधरी  ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वीरेंद्र गर्ग और रमा गर्ग एवं कान्हा होटल के प्रबंधकों का विशेष आभार व्यक्त किया। गौरव गुप्ता  ने वीरेंद्र  के सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि वीरेंद्र गर्ग फाउंडेशन के सभी कार्यक्रमों में तन मन धन से सहयोग प्रदान करते हैं, उनका मार्गदर्शन सहयोग हम सभी के लिए प्रेरणा प्रद है।

इससे पूर्व सुबह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के बैनर तले एएसपी कार्यालय परिसर में बने पार्क एवं कोतवाली परिसर में क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओ एवं सदस्यों ने पौधारोपण किया । इस अवसर पर काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने भी पौधा रोपण किया। तथा इस मौके पर पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किये जाने की अपील कर संकल्प लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-