Breaking News

उत्तराखंड बड़ी खबर :ग्लेशियर से हिमखंड टूटा, भारत चीन सीमा पर बसे लोगों के लिए आई आपदा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो( 09 मार्च 2022)

उत्तराखंड के चीन सीमा पर ग्लेशियर से हिमखंड टूटकर सड़क पर आ गया जिससे वहां रह रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत चीन सीमा पर दारमा घाटी है। पिछले तीन दशकों से की सबसे ज्यादा बर्फबारी ने यहाँ आपदा के हालात पैदा कर दिये हैं। 800 फीट से भी लंबा हिमखंड टूटकर सड़क पर आ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रो में स्थित गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क धारचूला – दारमा है। इसके बीच में बुंगलिंग और उर्थिंग के इलाक में यह हिमखंड टूटकर आ गया है। इस विशाल हिमखंड के सड़क पर आने की वजह से यहाँ रह रहे लोगों तथा सुरक्षा एजेंसियों का शेष देश से सड़क संपर्क टूट गया है।

बता दें कि 40 किमी से अधिक लंबी इस सड़क पर पहले से ही बर्फ जमा है। दरअसल इन क्षेत्रों के लोग गर्मी का सीजन शुरू होते ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में माइग्रेट कर जाते हैं। ये लोग वहाँ जाकर जीवन की मूलभूत आवश्यताकाओं के लिए जरूरी सामग्री लेकर जाते हैं। लेकिन बर्फबारी और हिमखंड के टूटने से इनके सामने परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो गया है। रास्ते बंद होने की वजह से जीवन ठहर गया है। । ऐसे में दुग्तू, बालिंग व नागलिंग के लोगों को सर्वाधिक दिक्कतें हो रही हैं।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-