Breaking News

काशीपुर :ब्राह्मण उत्थान महासभा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2022)

काशीपुर । अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा यहाँ एक रेस्टोरेंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सामाजिक कार्य करने वाली प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने की  मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी एडवोकेट थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं महासचिव महानगर काशीपुर पंडित आर सी त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने महिलाओं के उत्थान और महिला सम्मान के विषय में अपने अपने विचार रखें जिनमें प्रमुखत: जिलाध्यक्ष  उमेश जोशी एडवोकेट ,जिला मुख्य सलाहकार सुरेश चंद जोशी, एडमिन एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज डोबरियाल , प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी , प्रभा तिवारी, प्रीति शर्मा एडवोकेट , भास्कर त्यागी एडवोकेट आदि ने अपने विचार रखे। उमेश जोशी एडवोकेट एवं शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सभी महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में कोर कमेटी की संस्तुति पर प्रीति शर्मा एडवोकेट, नीरू उपाध्याय एडवोकेट ,श्रीमती कामिनी अग्निहोत्री एडवोकेट ,श्रीमती सीमा शर्मा एडवोकेट को विधिक कार्य एवं सामाजिक सेवा के लिए महासभा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के अतिरिक्त जिला मुख्य सलाहकार  सुरेश जोशी जी की सहमति से जिला महामंत्री पंडित आर सी त्रिपाठी ने शरद शर्मा रिटायर्ड कमांडेंट को काशीपुर इकाई के संरक्षक पद हेतु, भास्कर त्यागी एडवोकेट को सचिव प्रचार एवं प्रसार तथा  तरुण लोहनी को सचिव पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। जिसे महानगर अध्यक्ष  शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट ,जिलाध्यक्ष  उमेश जोशी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से मनोनयन की स्वीकृति प्रदान की इसके उपरांत जिलाध्यक्ष महोदय ने सभी सम्मानित महिलाओं को और नए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-