Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा और कांग्रेस तलाश रही संभावनाएं, निर्दलीयों पर निगाह

@शब्द दूत ब्यूरो (26 फरवरी, 2022)

आगामी 10 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को बेताब भाजपा और कांग्रेस परिणाम आने से पहले सभी तरह की संभावनाओं पर निगाह बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड की सियासत में क्या एक बार फिर निर्दलियों का दम दिखेगा? प्रदेश की सत्ता बनाने में वे फिर किंग मेकर भूमिका निभाएंगे? ऐसे ही कई सवाल सियासी हलकों में तैर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस बेशक प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं। मगर हकीकत ये है कि अंदरखाने दोनों ही दल चुनाव के नतीजों को लेकर आशंकित हैं।

विधानसभा सीटों से जो रुझान प्राप्त हो रहे हैं, उनमें प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों के अलावा बहुजन समाज पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल के अलावा निर्दलियों के दमदार प्रदर्शन की भी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि 10 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को बेताब भाजपा और कांग्रेस परिणाम आने से पहले सभी तरह की संभावनाओं पर निगाह बनाए हुए हैं।

सियासी हलकों में तैर रही चर्चाओं के मुताबिक, यमुनोत्तरी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल और केदारनाथ में कुलदीप रावत ने दमदार चुनाव लड़ा। टिहरी विस सीट पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश धनै ने भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी है। इन तीनों प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की निगाह में बने हुए हैं।

इन तीन प्रत्याशियों के अलावा यूकेडी के दो प्रत्याशियों के नामों की भी खूब चर्चा हो रही है। इनमें पहला नाम देवप्रयाग से चुनाव लड़े दिवाकर भट्ट का और दूसरा द्वाराहाट से यूकेडी प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी का है। इनके अलावा सियासी हलकों में बहुजन समाज पार्टी को लेकर भी चर्चा है। हालांकि बसपा अकेले हरिद्वार जिले में चार से छह सीटें जीतने का दावा कर रही है।

सियासी जानकार जिले की चार विधानसभा सीटों पर बसपा को दमदार मान रहे हैं। उनका मानना है कि लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर व खानपुर विस सीटों में बसपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। इनमें से दो से तीन सीटों पर भी वह सीधे मुकाबले में मानी जा रही है। मजेदार बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस के सियासी हलकों में इन सभी प्रत्याशियों की चर्चा है, उनसे संपर्क बनाने की कोशिशों को लेकर भी बातें हो रही हैं।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-