Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस को ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका, इस्राइली बग पर जताया शक

@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी, 2022)

ज्यों-ज्यों मतगणना की तारीख 10 मार्च नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका सता रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक बयान में कहा है कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी ऐसी छेड़छाड़ की आशंका जता चुके हैं।

कांग्रेस को आशंका है कि ‘इस्राइली बग’ की मदद से भाजपा ईवीएम में छेड़छाड़ कर सकती है। बता दें कि स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस का जिन्न अभी भी बोतल के बाहर ही है। ऐसे में कांग्रेस ‘इस्राइली बग’ जैसे किसी सॉफ्टवेयर के जरिए ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जता रही। ये बग कैसे काम करता है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगा दी है। आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ के मद्देनजर भविष्य में इसे लेकर बड़ा बवाल भी खड़ा हो सकता है।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-