Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में भीषण हादसा, विवाह समारोह से लौट रही मैक्स खाई में गिरने से 14 की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी 2022)

उत्तराखंड में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरने से उसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और वहाँ बचाव कार्य शुरू किया।

यह भीषण हादसा बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ है। मृतक सभी लोग टनकपुर में  ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने के बाद  विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। उनका  मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712   सुबह लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया । 

अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे हैं।

 

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-