Breaking News

भाजपा प्रत्याशी की पीड़ा :हमारा गल्ला खा गये, रूपये खा गये वोट देने के नाम पर चुप हैं, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 फरवरी 2022)

भाजपा की विधायक सरिता भदौरिया को अब वोटरों से बड़ी शिकायत है। वह कहती हैं कि सरकार का गल्ला खा गए, रूपया खा गये, नमक खा गए। अब वोट मांगने जाओ तो मुंह से यह भी नहीं कहते कि वोट देंगे।

सरिता भदौरिया इटावा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में जब यह बात कही तो उनका यह कथन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सरिता भदौरिया यहाँ तक कहती हैं कि जब जब हम वोट मांगने जा रहे हैं तो नमस्कार भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ये कहां का न्याय है।सरिता भदौरिया कहती है कि अगर आपको इतना ही खराब लग रहा था तो पहले कह देती कि हम तुम्हारा गल्ला नहीं खाएंगे और पैसा नहीं लेंगे।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-