@शब्द दूत ब्यूरो (17 फरवरी 2022)
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फरीदकोट पंजाब में एक रैली में मंच पर धक्का मुक्की की वजह से गिर पड़े। उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल राजनाथ सिंह यहाँ एक रैली को संबोधित करने आये थे। मंच पर वह सोफे पर बैठे हुए थे। इसी बीच मंच पर मौजूद पार्टी नेताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ लग गई। एक बड़ी माला से उनका माल्यार्पण किया जा रहा था कि मंच पर नेता माला लिये धक्का मुक्की करने लगे इससे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोफे पर गिर पड़े। उसके बाद राजनाथ सिंह माला हटाने के लिए इशारा करते दिखाई देते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

