Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महामंत्री फहीम खान पंजाब चुनाव मे कांग्रेस के पक्ष में अमृतसर पहुँचे

@मनोज शुक्ला

रायपुर (15 फरवरी 2022)। छत्तीसगढ़ के मुखिया के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस के बहुत से नेता दूसरे प्रदेशों में प्रचार में जी जान से जुटे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महामंत्री फहीम खान पंजाब चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में लगातार प्रचार में जी जान से जुटे हैं।

फहीम खान पंजाब के अमृतसर में माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के नेशनल कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह वोहरा के साथ सह प्रभारी के रूप में लगातार नुक्कड़ सभा ग्रुप मीटिंग डोर टू डोर डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहें हैं। फहीम खान का कहना है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के कार्यो को देखते हुए पंजाब की जनता का आशीर्वाद एक बार फिर कांग्रेस को मिल रहा है। जिसे देखते हुए फहीम खान का मानना है कि पंजाब में कांग्रेस की पुनः वापसी पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर होने जा रही है।

Check Also

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2025) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-