Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा को 12 सीटों पर बागियों से खतरा, कांग्रेस छह को झेलेगी

@शब्द दूत ब्यूरो (02 फरवरी, 2022)

उत्तराखंड विधानसभा में नामांकन वापसी के लिए भाजपा केवल छह बागियों को ही मनाने में कामयाब रही। प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उसे अब भी बगावत का खतरा बना हुआ है। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतरे बागी चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए।

भाजपा को केवल चार विधानसभा सीटों पर राहत मिली। डोईवाला सीट पर पार्टी बगावत कर निर्दलीय पर्चा भरने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, राहुल पंवार और वीरेंद्र रावत को मनाने में कामयाब रही। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की बागियों को मनाने में अहम भूमिका मानी जा रही है।

भाजपा अब भी एक दर्जन विधानसभा सीटों पर बगावत का सामना करेगी। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे बागियों ने नामांकन वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। उनके मना करने से पार्टी की पेशानी पर बल हैं।

भाजपा के बागी के रूप में डोईवाला से जितेंद्र नेगी, धनोल्टी से महावीर सिंह रांगड़, देहरादून कैंट से दिनेश रावत, धर्मपुर से वीर सिंह पंवार, कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, कोटद्वार से धीरेंद्र सिंह चौहान, भीमताल से मनोज शाह, घनसाली से दर्शन लाल आर्य, यमुनोत्री से मनोज कोली, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल, चकराता से कमलेश भट्ट और किच्छा विधानसभा सीट से अजय तिवारी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-