Breaking News

हॉट सीट लालकुआं: कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की इस सीट पर सबकी निगाह है

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी, 2022)

*उत्तराखंड की लालकुआं विधानसभा सीट भी खटीमा की तरह हॉट सीट बन गई है, क्योंकि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनावी मैदान में हैं, उनके सामने बीजेपी ने मोहन बिष्ट को टिकट दिया है। जिसके बाद से लाल कुआं विधानसभा सीट उत्तराखंड की हॉट सीट बन गई है।*

उत्तराखंड में 2008 के परिसीमन के बाद नैनीताल जिले की लालकुआं सीट अस्तित्व में आई। जिसके बाद यहां 2012 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की थी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नवीन दुमका ने कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को हराया था।

इस बार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता किसको विधायक चुनेंगी, ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मैदान में आ जाने से इस सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इसके साथ ही मैदान में डटी आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की वजह से भी मामला दिलचस्प हो गया है।

लालकुआं विधानसभा सीट से एक बार भाजपा और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर पहले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 25000 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के उम्मीदवार नवीन चंद्र दुमका को 16341 वोट मिले।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नवीन चंद्र दुमका को 44293 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। उनके बाद कांग्रेस से हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17185 वोट मिले थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 54.81% वोट पड़े थे।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख बीस हजार के करीब है। जिसमें 62650 पुरुष और 57380 महिलाएं शामिल है। जातीय समीकरण की बात करें तो लाल कुआं विधानसभा सीट में हर जाति वर्ग के लोग रहते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जो इस सीट पर हार जीत का फैसला करते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की भूमिका भी इस सीट पर अहम रहती है।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-