Breaking News

काशीपुर :विकास की सोच सिर्फ कांग्रेस के पास, डॉ दीपिका आत्रेय ने किया कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह का चुनाव प्रचार

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2022)

काशीपुर । कांग्रेस की पीसीसी सदस्य डॉ दीपिका आत्रेय के साथ महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर पार्टी को जिताने की अपील की। 

डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की है। कांग्रेस जनता के दुख दर्द को महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि कि काशीपुर में जितने विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुये भाजपा ने उसका एक प्रतिशत भी नहीं किया। डॉ आत्रेय ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस सरकार के दौरान काशीपुर में तमाम शिक्षण संस्थान, उद्योग और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। लेकिन भाजपा ने विकास की जगह नफरत को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ कल्पना गुड़िया, पूनम जोशी, चारू चतुर्वेदी, मंजू गुड़िया तथा रीता कचौरिया आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहीं। 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-