@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2022)
काशीपुर । उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहाँ भारतीय जनता पार्टी अजेय रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार पराजय का सामना कर रही है।
हरभजन सिंह चीमा अकाली दल गठबंधन के तहत यहाँ से कांग्रेस को मात देने में सफल रहे हैं हालांकि अब अकाली दल गठबंधन समाप्त होने के बाद भाजपा के मूल नेता यहाँ से आशा कर रहे थे कि इस बार उनमें से किसी एक को मौका मिलेगा लेकिन अकाली दल के नाम पर आये हरभजन सिंह चीमा ने भाजपा के स्थानीय नेताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
दरअसल तराई क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा मानी जाने वाली काशीपुर विधानसभा में सिख समुदाय की संख्या अच्छी खासी है। यही कारण है कि यहाँ से सिक्ख प्रत्याशी अन्य समुदाय के प्रत्याशी पर भारी पड़ रहा है।
2011 की जनगणना के अनुसार. इस नगर की कुल जनसंख्या 1,21,623 है, जबकि काशीपुर तहसील की कुल जनसंख्या 2,83,136 है। 2000 में राज्य विभाजन के बाद इस क्षेत्र में 2002 में विधानसभा चुनाव हुए। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 117,999 मतदाता थे। विधानसभा में राज्य विभाजन वे बाद से अब तक 4 बार चुनाव हो चुके हैं। परिसीमन के बाद काशीपुर विधानसभा में पहली बार उत्तराखंड शिरोमणि अकाली दल के एक मात्र हरभजन सिंह चीमा विधायक बने जिन्हें बीजेपी का समर्थन मिला था। दूसरी, तीसरी और चौथी बार भी हरभजन सिंह चीमा विधायक रहे।
उत्तराखंड बनने के बाद इस सीट पर 2002 में पहले चुनाव में जिसमें कांग्रेस ने केसी बाबा को टिकट दिया, तो बीजेपी के टिकट पर हरभजन सिंह चीमा मैदान में उतरे। इस चुनाव में चीमा सिर्फ 195 वोटों से बाबा को हराने में सफल रहे। वहीं 2007 के चुनाव में चीमा ने सपा के मोहम्मद जुबैर को 15 हजार से अधिक मतों से हराया। वहीं 2012 के चुनाव में चीमा ने कांग्रेस के मनोज जोशी को 2300 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं 2017 के चुनाव में चीमा और मनोज जोशी के बीच एक बार मुकाबला हुआ। जिसमें चीमा ने जोशी को तकरीबन 20 हजार वोटों के अंतर से हराया।
काशीपुर विधान सभा की तस्वीर इस बार पिछले चुनाव से बिल्कुल अलग है। 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के मुकाबले इस बार 24,608 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 2017 के विधान सभा चुनाव में काशीपुर सीट पर कुल मतदाता संख्या 1,50,812 थी। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता 79,358 जबकि महिला मतदाताओं की तादाद 71,454 थी। इस बार 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या में 24,608 की बढ़ोतरी हुई है। यानी इस बार कुल 1,75,420 मतदाता काशीपुर का नया विधायक चुनेंगे। आंकड़ों के मुताबिक 40 वर्ष तक के मतदाताओं की संख्या 90500 है जो कुल मतदाताओं की संख्या के आधे से भी अधिक है। महिला मतदाताओं 84473 है।
इस सीट पर सिख समुदाय की आबादी भी अच्छी खासी है। इस सीट पर 62 फ़ीसदी हिंदू हैं, जबकि 35 फ़ीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। इस बार काशीपुर विधानसभा सीट पर कोई दिग्गज मुस्लिम प्रत्याशी न होने से दिलचस्प स्थिति बन गई है। ऐसे में मुस्लिम मतदाताओं का रूझान इस सीट पर एक महत्वपूर्ण फैक्टर रहेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

