Breaking News

काशीपुर :उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल के धुआंधार चुनाव प्रचार ने अन्य दलों में बढ़ाई बेचैनी

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी 2022)

काशीपुर । उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मनोज कुमार डोबरियाल का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहा है। क्षेत्र के तमाम इलाकों में उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उक्रांद प्रत्याशी के पक्ष में पर्वतीय मतदाताओं की एकजुटता ने अन्य दलों के खेमे में बेचैनी पैदा कर दी है।

उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। बीती शाम ग्राम फिरोजपुर में प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें सरकार ने विस्थापित कर यहाँ बसाया था लेकिन अभी तक 40 परिवार ऐसे हैं जिन्हें जमीन मुहैया नहीं कराई गई है। जिस वजह से उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उनके गांव में नहीं है।

उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल ने ग्रामीणों का दुख देखकर उन्हें आश्वासन दिया कि यदि वह चुनकर आते हैं तो वह इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।

प्रचार के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, रमेश त्रिपाठी, शिव सिंह रावत, जगदीश चंद्र बौड़ाई प्रकाश खनुलिया यशपाल शर्मा आदि मौजूद थे। 

 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-