Breaking News

लालकुँआ: नामांकन के बाद संध्या डालाकोटी के टिकट कटने पर क्या बोले हरीश रावत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2022)

लालकुँआ । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज लालकुँआ विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद हरीश रावत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद हल्द्वानी व लालकुँआ क्षेत्र में विकास के सारे काम ठप्प हो गये हैं। उन्होंने कहा कि वह लालकुआं वालों के दिल में हैं। इसके विपरीत भाजपा कभी भी लोगों को दिल में नहीं रखती है। इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए वह यहाँ आये हैं। 

संध्या डालाकोटी के टिकट कटने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि टिकट देने का निर्णय करना हाईकमान का है। वह न टिकट देने वाले हैं और न टिकट काटने वाले हैं। हरीश रावत का नामांकन कराने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा के साथ पहुंचे।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-