काशीपुर। श्रावण मास के प्रथम दिन बनबसा से हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे महेंद्र सुप्रियों सवार लोगों की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में महेंद्रा सवार 8 लोग घायल हो गए जिन्हे आनन् फानन में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 4 पुरुष व चार महिलाएं शामिल है।
बीती रात्रि बनबसा से नेपाल के रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए दो अलग अलग गाड़ियों से रवाना हुए थे। इनमे एक महेंद्रा सुप्रियों में 8 जबकि दूसरी में 7 लोग सवार थे। जैसे ही ये गाड़ियां काशीपुर पहुंची तो मारिया स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने आगे चल रही महेंद्रा सुप्रियो को जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडी के परखच्चे उड़ गए। जबकि उसमे सवार सभी 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal