Breaking News

उत्तराखंड: टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी, 2022)

आसन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में दलबदल का खेल अभी बंद नहीं हुआ है। अब टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी के बीजेपी के दामन छोड़ दिया है। धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी धन सिंह नेगी की टिकट काट सकती है, इसी वजह से धन सिंह नेगी बीजेपी छोड़ काग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस भी धन सिंह नेगी को टिहरी से टिकट दे सकती है।

जब सेे विधायक धन सिंह नेगी को यह आभास हुआ कि किशोर उपाध्याय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, तब से वह लगातार किशोर उपाध्याय का विरोध कर रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर किशोर उपाध्याय को पार्टी में ना शामिल करने को लेकर भी गुहार लगाई थी। लेकिन किशोर उपाध्याय के बीजेपी में आते ही धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय और धन सिंह नेगी की टक्कर टिहरी विधानसभा सीट पर देखने को मिल सकती है।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-