@शब्द दूत ब्यूरो ( 27 जनवरी 2022)
उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच नेताओं को हथियाने का दौर जारी है। आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और यही नहीं वह टिहरी से भाजपा के उम्मीदवार भी होंगे। दूसरी तरफ भाजपा के विधायक धन सिंह नेगी अब कांग्रेस में शामिल होंगे और संभावना जताई जा रही है कि वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर टिहरी से उम्मीदवार हो सकते हैं।
आज देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। बताते चलें कि बीते रोज कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उधर टिहरी से भाजपा के मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में जाने की तैयारी कर रहे हैं। नेगी देहरादून के लिए रवाना हो गये हैं। आज शाम तक वह भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

