Breaking News

काशीपुर:इतनी संपत्ति के मालिक हैं आप और उक्रांद प्रत्याशी , जानिए

 @ शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी 2022)

काशीपुर विधानसभा के लिए आज दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। रिटर्निग आफिसर के समक्ष दोनों प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता व चल अचल संपत्ति का विवरण भी दिया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मनोज डोबरियाल की आयु 62 वर्ष और शैक्षिक योग्यता कृषि अभियंत्रण में स्नातकोत्तर है। श्री डोबरियाल अरूणाचल प्रदेश से सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता है। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। 

उक्रांद प्रत्याशी की कुल चल अचल संपत्ति एक करोड़ 36 लाख 52 हजार 232 रुपये,जबकि उनकी पत्नी के नाम 49 लाख  98 हजार 496 रुपये हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली की उम्र 48 वर्ष और शैक्षिक योग्यता एम ए। वह पेशे से उद्यमी हैं। उनके नाम बैंक में 30 लाख 46 हजार 281 रुपये जमा हैं जबकि 10.44 लाख रुपये के शेयर उनके पास हैं। दीपक बाली पर एक मुकदमा दर्ज है। आप की डमी प्रत्याशी दीपक बाली की पत्नी उर्वशी बाली के नाम 24 लाख 95 हजार रुपये रूपये के आभूषण और दीपक बाली के नाम 16 लाख 95 हजार रुपये के आभूषण हैं। वाणिज्यिक भूमि 1317.81 लाख रुपये की कीमत की और 296.56 लाख की आवासीय संपत्ति उनके पास है। 

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-