Breaking News

मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद गिरफ्तार

   वेद भदोला 

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद को आज पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर जेल भेज।  पाकिस्‍तानी मीडिया के हवाले से से आ रही एक खबर के मुताबिक  मोस्‍ट वांटेड आतंकी हाफिज को गिरफ्तार किया गया है।हाफिज की गिरफ्तारी आतंकी वारदातों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में की गई है ऐसी जानकारी मिल रही है।गिरफ्तारी  के समय सईद लाहौर से गुजरांवाला  जा रहा था। विस्तृत जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पंजाब के काउंटर टेररिज्‍म डिपार्टमेंट  ने उसको गिरफ्तार किया है। हालांकि सईद की गिरफ्तारी दिखावा भी हो सकता है।  उसको न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया।  सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम पर भारत सरकार की भी नजर है। गौरतलब बात यह है कि एक दिन बाद ही पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं। जमात-उद-दावा आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों (26/11) का मुख्‍य साजिशकर्ता  है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद :अभिनेता मनोज कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2025) मुंबई । भारतीय सिनेमा के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
13:10