Breaking News

केदारनाथ : जीत की गारंटी की चाहत में फंसा टिकट

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी, 2022)

केदारनाथ विधानसभा सीट भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं विश्व को संदेश देते हैं। भाजपा यहां अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है। इसीलिए इस सीट पर टिकट पर मुहर लगाने से पहले दावेदारों के दावों की ठोक बजाकर परख कर लेना चाहती है। यहां भाजपा के आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार हैं।

पिछले चुनावों में मोदी लहर के बावजूद पार्टी यह सीट हार गई थी। इस बार वह यहां जीत दर्ज करने की सारी संभावनाएं तलाश रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव रहा है। पांच सालों के दरिम्यान वह पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं। इसीलिए भाजपा टिकट पर मुहर लगाने के लिए हर छोटे-बड़े पहलुओं पर गहनता से मंथन कर रही है।

पूर्व विधायक आशा नौटियाल व पूर्व विधायक शैला रानी रावत के साथ ही कई युवा नेताओं ने यहां दावेदारी जताई है। पार्टी के रणनीतिकारों के पैमाने पर कौन फिट बैठता है, इस पर सभी की निगाह टिकी हुई हैं।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-