Breaking News

कांग्रेस का एक और बड़ा चेहरा थाम सकता है भाजपा का दामन, इस सीट पर सस्पेंस अभी भी बरकरार

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी, 2022)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा द्वारा टिहरी सीट पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। यही नहीं, हाल के दिनों में उपाध्याय की भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात से भी उनके भाजपा में जाने की चर्चा को बल मिला है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऐसी कोई जानकारी होने से इन्कार किया।

पिछले कुछ दिनों से किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चा अक्सर जोर पकड़ती रही है, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कभी भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया। हाल में जब कांग्रेस ने किशोर को पार्टी में सभी पदों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था, तब भी उनके भाजपा की तरफ रुख करने की चर्चा तेजी से चली थी।

यही नहीं, कुछ दिन पहले उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की थी। तब उनकी ओर से यही कहा गया कि वे वनाधिकार आंदोलन के मामले में सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।

अब यह चर्चा है कि किशोर की दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात हुई। इसके बाद भी दो बार उनकी बात कौशिक से हुई है। ऐसे में उनके भाजपा में जाने की चर्चा को बल मिल रहा है। यही नहीं, भाजपा द्वारा टिहरी सीट को फिलहाल खाली छोड़े जाने को लेकर भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। टिहरी उन 11 सीटों में शामिल है, जिन पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-