Breaking News

उत्तराखंड बड़ी खबर :भाजपा नेता व पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ,

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। मंत्री यशपाल आर्य, उनके विधायक बेटे संजीव आर्य और हरक सिंह रावत के बाद अब टिहरी के नरेंद्र नगर से पूर्व विधायक और भाजपा नेता ओम गोपाल रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस ओम गोपाल रावत को नरेंद्र नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाएगी।

ओम गोपाल रावत उत्तराखंड क्रांति दल से साल 2007 में नरेंद्र नगर सीट से विधायक चुने गए थे। 2017 में ओम गोपाल रावत निर्दलीय चुनाव लड़े थे। लेकिन भाजपा के सुबोध उनियाल से चुनाव हार गये थे। ओम गोपाल रावत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नरेंद्र नगर सीट पर चुनाव बहुत दिलचस्प होगा।

ओम गोपाल रावत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि तन मन धन से उन्होंने बीजेपी के लिए हमेशा से काम किया है। और एकमात्र ऐसे आंदोलनकारी हैं जिन्होंने उत्तराखंड बनाने के लिए गोली भी खाई है। लेकिन बीजेपी ने उनकी कद्र नहीं की है। और अन्तः तो उन्हें कांग्रेस के तरफ जाना पड़ रहा है उसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-