उत्तराखंड की राजनीति की बड़ी खबर आ रही है। भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है। उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को भी पार्टी में शामिल किया गया है। हालांकि टिकट उन्हें एक ही मिलेगा।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। लंबे समय से कांग्रेस में जाने को लेकर हरक सिंह की चर्चा चल रही थी। लेकिन यह माना जा रहा था कि हरीश रावत हरक सिंह को लेकर नाराज है। क्योंकि जिस तरह से 2016 में हरक सिंह रावत ने हरीश रावत की सरकार को गिरा दिया था। तो कहीं ना कहीं हरीश रावत हरक सिंह रावत से बड़े नाराज चल रहे थे।
इस बीच अनुकृति गुसाईं रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर ये चर्चा है कि वे पार्टी की ओर से लैंसडाउन सीट से प्रत्याशी हो सकती हैं। बता दें कि हरेक सिंह पहले भी चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कांग्रेस से ये भी गुजारिश की थी कि पार्टी उन्हें टिकट न दे, लेकिन अनुकृति को लैंसडाउन सीट से टिकट दे दे।