Breaking News

काशीपुर विधानसभा सीट :तो यह महिला होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2022)

काशीपुर । भारतीय जनता पार्टी ने काशीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इधर कांग्रेस की सूची का इंतजार बड़ी बेसब्री से हो रहा है। लेकिन कयासबाजी के दौर में नामों की चर्चा आम बात है। पहले जहाँ कांग्रेस से काशीपुर विधानसभा से कई दावेदारों के बीच मुकाबला था। वहाँ अब यह पिछले दो तीन दिनों से एक नाम पर आकर अटक गई है। आज वैसे स्थिति साफ होने की उम्मीद है। 

पूर्व सासंद के सी सिंह बाबा के पुत्र कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह का नाम सबसे ऊपर ट्रेंड करने लगा। लेकिन इधर एक बार फिर चर्चायें बदल रही हैं। कांग्रेस काशीपुर से किसी महिला को टिकट देने जा रही है। “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ “के प्रियंका गांधी के नारे के अनुरूप यहाँ से कांग्रेस महिला प्रत्याशी को उतार सकती है। पूर्व सासंद केसी बाबा के ही परिवार से होंगी यह उम्मीदवार। ऐसी संभावनाओं को बल मिला है।

बहरहाल दौर कयासों का है। कांग्रेस की सूची आने के बाद ही प्रत्याशी के नाम पर पड़ा कुहासा दूर हो पायेगा। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-