Breaking News

लैंसडाउन विधानसभा सीट: दिग्गज नेताओं ने किया प्रतिनिधित्व, रोचक रहा इतिहास

लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र राज्य के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में शुमार किया जाता था।सीट आजादी के बाद हुए पहले चुनाव से ही दिग्गजों की सीट रही। जिनकी राजनीति के क्षेत्र में जबरदस्त दखलअंदाजी रही। यह विधानसभा क्षेत्र राज्य के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में शुमार किया जाता था।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जनवरी, 2022)

आजादी के बाद 1951 में अस्तित्व में आई लैंसडाउन विधानसभा सीट का इतिहास रोचक रहा है। अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने से लेकर अब तक हुए विधानसभा चुनाव में आठ बार कांग्रेस के प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधा। यह सीट आजादी के बाद हुए पहले चुनाव से ही दिग्गजों की सीट रही। जिनकी राजनीति के क्षेत्र में जबरदस्त दखलअंदाजी रही। यह विधानसभा क्षेत्र राज्य के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में शुमार किया जाता था।

मल्ला सलाण से तल्ला सलाण चौबट्टाखाल से छूता हुआ भाग इसमें शामिल था। कई विकासखंडों जयहरीखाल, द्वारीखाल, नैनीडांडा, यमकेश्वर, सतपुली, कोटद्वार, दुगड्डा के गांव इसमें शामिल रहे। राज्य बनने के बाद इस विधानसभा में धुमाकोट, लैंसडाउन, रिखणीखाल तहसीलों के चार ब्लाक शामिल किए गए। इस सीट पर भारत सिंह रावत पहले ऐसे राजनेता रहे, जिन्होंने विभिन्न दलों के प्रत्याशी के रूप में पांच बार जीत दर्ज की थी।

राज्य निर्माण के बाद हुए वर्ष 2002, 2007 में इस सीट से कांग्रेस के डा. हरक सिंह रावत लगातार दो बार विजयी रहे। वर्ष 2012 व 2017 के चुनाव में पूर्व विधायक स्व. भारत सिंह रावत के बेटे भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह रावत के सिर जीत का सेहरा बंधा।

कुल मतदाता- 83,428
पुरूष मतदाता – 44,331
महिला मतदाता- 39,074

अब तक चुने गए विधायक

1952- राम प्रसाद नौटियाल (लैंसडौन ईस्ट)
– जगमोहन सिंह रावत (लैंसडौन वेस्ट)
1957- राम प्रसाद नौटियाल (कांग्रेस)
1962- मुकंदी लाल बैरिस्टर (निर्दलीय)
1967- भैरव दत्त धूलिया (स्वतंत्र पार्टी)
1969- चंद्रमोहन सिंह नेगी
1974- भारत सिंह रावत (कांग्रेस आई)
1977- भारत सिंह रावत (जनता पार्टी)
1980- चंद्रमोहन सिंह नेगी (कांग्रेस आई)
1984- सुरेंद्र सिंह नेगी (कांग्रेस आई)
1989- भारत सिंह रावत (कांग्रेस आई)
1991- भारत सिंह रावत (कांग्रेस आई)
1993- सुरेंद्र सिंह नेगी (निर्दलीय)
1996- भारत सिंह रावत (बीजेपी)
2002- डॉ. हरक सिंह रावत (कांग्रेस)
2007- डॉ. हरक सिंह रावत (कांग्रेस)
2012- दिलीप रावत (भाजपा)
2017- दिलीप रावत (भाजपा)
.
विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुददे
सरकारी कार्यालयों का अन्यत्र स्थानांतरण, लैंसडाउन जिला निर्माण की मांग और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, सकमुंडा झील का निर्माण न होना, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, शिक्षालयों की जर्जर हालत, खेल मैदानोें का अभाव, पेयजल योजनाओं का अभाव, रोडवेज बसोें का संचालन बंद, कैंट क्षेत्र से जुड़ी स्थानीय नागरिकों की समस्याएं शामिल हैं।
.

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-