Breaking News

उत्तराखंड: बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की कार्रवाई के बाद मीडिया से मुखातिब हरक सिंह रावत भावुक हो गए और वह रोते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की। हरक सिंह रावत ने कहा कि, ‘बीजेपी ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उनसे एक बार भी बात नहीं की। अगर मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल नहीं होता तो चार साल पहले बीजेपी से इस्तीफा दे देता। मुझे मंत्री बनने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ काम करना चाहता था।’

बता दें कि हरक सिंह रावत को बीजेपी से भी निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उनपर ये कार्रवाई हुई है। हरक सिंह रावत ने कहा कि अब मैं निस्वार्थ होकर कांग्रेस को जिताने का काम करूंगा। हम पिछले पांच साल से नौजवानों को रोजगार नहीं दे पाए, उत्तराखंड क्या नेताओं को रोजगार देने के लिए बनाया है।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-