@शब्द दूत ब्यूरो (12 जनवरी, 2022)
मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उम्र में भले त्रिवेंद्र सिंह रावत मुझसे बड़े हों लेकिन राजनीतिक अनुभव में वे मुझसे बहुत पीछे हैं। मंत्री ने आगे कहा कि 1981 में प्रदर्शन के दौरान त्रिवेंद्र से मुलाकात हुई उनके साथ केवल चार लोग थे।
चुनावी माहौल में एक बार फिर हरक सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर अपनी भड़ास निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बयानबाजी करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि भले ही त्रिवेंद्र सिंह रावत मुझसे उम्र में बड़े हो लेकिन राजनीतिक कैरियर में मुझसे बहुत पीछे हैं और संघ की पृष्ठभूमि में भी त्रिवेंद्र का कोई ज्यादा बड़ा नाम नहीं है।
हरक सिंह रावत ने कहा कि मेरी किस्मत में सीएम बनना नहीं लिखा इसलिए ये सपना छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ फाइनल हो गया था लेकिन मैं सीएम नहीं बन पाया। मेरी किस्मत में सीएम बनना नहीं लिखा था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

