Breaking News

बड़ी मूंछें रखने वाला कांस्टेबल निलंबित, बोला नहीं कटवाऊंगा मूंछ, देखिए वीडियो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी, 2022)

मूंछे हो तो राकेश राणा जैसी, वरना न हों। लेकिन राकेश राणा को पुलिस विभाग में रहते हुए अभिनंदन स्टाइल मूंछे रखना भारी पड़ गया है। मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद तैनात राकेश राणा को मूंछे कटवाने के आदेश को न मानने पर निलंबित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राकेश राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशांत शर्मा मध्य प्रदेश सहकारी धोखाधड़ी एवं लोक सेवा गारंटी के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हैं और भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। प्रशांत शर्मा ने इस निलंबन की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि निलंबित किया गया कांस्टेबल राकेश राणा भोपाल में पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट पूल (एमटी पूल) में पदस्थ हैं और सहकारी धोखाधड़ी एवं लोक सेवा गारंटी के विशेष पुलिस महानिदेशक के वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।

Check Also

काशीपुर में रंगोत्सव की धूम: सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, कुमाऊंनी व पूर्वांचल के लोक गायक गायिका सजायेंगे सुरों की महफिल, महापौर दीपक बाली ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2026) काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-