Breaking News

काशीपुर :गिरीताल झील में मिला अज्ञात शव पुरूष का,

मौके पर इकट्ठा हुई भीड़

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी 2022)

काशीपुर । गिरीताल झील में मिला अज्ञात शव पुरूष का है । मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक अधेड़ उम्र का प्रतीत हो रहा है। शव काफी दिनों पुराना लगता है। शव को झील से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव पर कीड़े पड़ चुके थे। शव की स्थिति से फिलहाल उसकी पहचान हो पाना मुश्किल लग रहा है। 

पुलिस ने शव को वहाँ से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस को बार बार भीड़ को हटाना पड़ा। शव बुरी तरह गल चुका था।  मृतक के शरीर से बदबू आ रही थी। 

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-