Breaking News

काशीपुर :15-18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन अग्रवाल सभा भवन में शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी 2022)

काशीपुर । देश में आज से 15-18 साल के किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाने की शुरुआत हो गई है। 

यहाँ अग्रवाल सभा भवन में में आयोजित टीकाकरण कैंप में किशोर बालक बालिकाओं के साथ 18 वर्ष में ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। एक किशोर ओम अग्रवाल ने टीका लगवाने के बाद कहा कि उसके परिवार में अब सभी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 

टीकाकरण कैंप में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजय, स्टाफ नर्स शाहीना सैफी, हर्षिता जोशी, दानिश, राजकुमार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मंत्री अभिषेक गोयल,  आदि मौजूद थे।

Check Also

काशीपुर :भाजपा छल की राजनीति करती है, पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता हरीश रावत पर बोल गये बड़ी बात आनंद रावत, शब्द दूत से हुई बातचीत का वीडियो देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2026) कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-