Breaking News

प्रतापनगर विधानसभा सीट: राजेश्वर पैन्यूली की भाजपा में वापसी से रोचक मुकाबले की उम्मीद

माना जा रहा है कि राजेश्वर पैन्यूली के भाजपा में शामिल होने से प्रतापनगर की राजनीति में आने वाले चुनावों में बड़ा असर पड़ेगा।

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जनवरी, 2021)

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच टिहरी जनपद में प्रतापनगर के राजेश्वर पैन्यूली एक बार फिर ‘घर वापसी’ करने जा रहे हैं। राजेश्वर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे।

माना जा रहा है कि राजेश्वर के भाजपा में शामिल होने से प्रतापनगर की राजनीति में आने वाले चुनावों में बड़ा असर पड़ेगा। राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि वे रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में अपने कुछ साथियों और समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मलित होंगे। बता दें कि राजेश्वर पैन्यूली तीन बार प्रतापनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।

प्रतापनगर विधानसभा सीट पर राजनीतिक उठापटक के चलते भाजपा दोबारा उन्हें पार्टी में शामिल करने जा रही है। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में राजेश्वर पैन्यूली निर्दलीय लड़े और लगभग नौ हजार वोट पा गए थे। इस बार यदि पार्टी राजेश्वर पर दांव खेलती है तो प्रतापनगर के समीकरण बदल सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी इस बार फूंक-फूंककर कदम रख रही है क्योंकि प्रतापनगर विधानसभा मे कांग्रेस के पूर्व विधायक विक्रम नेगी मजबूत प्रत्याशी के रूप मे हैं, जिन्हे टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशी उतारना बीजेपी के लिए जरूरी है ।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-