@शब्द दूत ब्यूरो (23 दिसंबर 2021)
केंद्र सरकार के लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 करने के फैसले के बाद अब हरियाणा सरकार ने शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल कर दी है। केजरीवाल सरकार पहले ही ये फैसला ले चुकी है। उसी का अनुसरण करते हुए हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने भी शराब पीने और इसकी खरीद-बिक्री करने की वैध उम्र को घटाकर 25 साल से 21 साल कर दिया है।
हरियाणा सरकार ने अपने आबकारी अधिनियम में संशोधन कर राज्य में शराब का सेवन, उसकी खरीद या बिक्री की कानूनी तौर पर उम्र को मौजूदा 25 साल से घटाकर 21 साल करने का विधेयक पेश हो गया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में यह रास्ता साफ कर दिया।
हरियाणा आबकारी (संशोधन) विधेयक, 2021 राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया। विधेयक में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ने भी हाल ही में आयु सीमा को घटाकर 21 साल कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में यह विधेयक पेश किया। विधेयक पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के दौर की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में उस समय से काफी बदलाव आया है जब उपरोक्त प्रावधानों को आबकारी अधिनियम में शामिल किया गया था। इसमें कहा गया है कि लोग अब अधिक शिक्षित हैं और जिम्मेदार तरीके से शराब का सेवन करने के मामले में तर्कसंगत निर्णय भी ले सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal









