Breaking News

उत्तराखंड :2022 के चुनावी रण में कांग्रेस “आत्मघाती गोल” से होगी धराशायी !

जब गैरों से ज्यादा अपने पीड़ा देते हैं तो दर्द कुछ ज्यादा होता है। उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत इसका उदाहरण हैं। 2017 में भी उनके साथ यही हुआ और अब 2022 में भी इतिहास दोहराया जा रहा है। आज जब एक बार फिर रावत राज्य में सत्ता की वापसी की राह को सरल बनाने की जुगत में हैं तो राह में कांटे बिछाने वाले उनके इर्द-गिर्द के लोग हैं। इससे आहत हरीश रावत अब आत्मघाती गोल के लिए मजबूर हो रहे हैं। 

@विनोद भगत (23 दिसंबर, 2021)

राजनीतिक जीवन की अंतिम पारी खेल रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके ‘अपने’ ही निपटाना चाह रहे हैं। कांग्रेस के प्रीतम सिंह, रणजीत रावत, किशोर उपाध्याय जैसे नेता और केंद्र से भेजे गए प्रभारी देवेंद्र यादव उनके खिलाफ ऐन चुनाव के वक्त रोज नए मोर्चे खोल रावत के लिए खासी परेशानियां पैदा कर रहे हैं।

बीते रोज हरीश रावत के द्वारा किये ट्वीट ने उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त हलचल तो पैदा की ही, साथ ही ये भी बता दिया कि राज्य की राजनीति में उनकी पार्टी के नेता ही उनकी राह में ‘स्पीड ब्रेकर’ का काम कर रहे हैं। इशारों ही इशारों में हरीश रावत ने यहां तक कह दिया कि लगता है अब राजनीति में विश्राम लेने का समय आ गया है।

इस कड़ी में फिलहाल सन 2002 का जिक्र करना जरूरी होगा, जब हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद की थाली नारायण दत्त तिवारी की ओर सरका दी थी। तब यह कहा गया था कि हरीश रावत के पास राजनीति में मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी समय है। लिहाजा, बूढ़े हो चले तिवारी जोकि राजनीतिक रूप से अनुभवी भी थे को उत्तराखंड का पहला निर्वाचित मुख्यमंत्री पद सौंप दिया जाए।

लेकिन अब जबकि हरीश रावत का संभवतः यह आखिरी चुनाव हो तो यही फार्मूला उनके काम नही आ रहा। राज्य की राजनीति में उनकी ही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कभी उनके औद्योगिक सलाहकार रहे रणजीत रावत उनकी राह में कांटे बो रहे हैं।

अब देखना ये है कि हरीश रावत के ट्वीट को कांग्रेस आलाकमान कितनी गंभीरता से लेता है। यह भी कि आलाकमान चुपचाप उत्तराखंड की राजनीति में रावत को ‘भीष्म पितामह’ बनते देखना चाहेगा या फिर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए फ्री हैंड देना चाहेगा।

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-