Breaking News

उत्तराखंड: नहीं जुटी भीड़ तो आधे मे रोड शो छोड दिल्ली निकल गए जेपी नड्डा

पीएम मोदी की पांच नवंबर को दून रैली के बाद हरिद्वार में जेपी नड्डा की मौजूदगी में विजय संकल्प यात्रा को चुनावी अभियान के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा था।

@शब्द दूत ब्यूरो (19 दिसंबर, 2021)

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा व रोड शो में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने पर नाराज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीच में ही रोड शो को खत्म करके दिल्ली रवाना हो गए।

विजय संकल्प यात्रा व रोड शो में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने को लेकर भाजपा दिग्गजों के बीच जारी शीत युद्ध को अहम कारण माना जा रहा है। पीएम मोदी की पांच नवंबर को दून रैली के बाद हरिद्वार में जेपी नड्डा की मौजूदगी में विजय संकल्प यात्रा को चुनावी अभियान के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा था।

इस रोड शो को लेकर बड़े-बड़े दावे भी किए गए थे। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा पंतदीप में विजय संकल्प रैली के उदघाटन के लिए पहुँचे तो तो वहां केवल डेढ़ दो हजार लोग ही जुट पाए थे। इनमें भी काफी लोग खाना नहीं मिलने व नड्डा के देरी से आने की वजह से आयोजन स्थल से खिसक लिए।

इधर, पंतद्वीप में विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद आहूत रोड शो में लोगों की संख्या और कम हो गयी। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम निशंक, स्वामी यतीश्वरानंद के अलावा हरिद्वार जनपद के भाजपा विधायक शामिल हुए ।

इस बीच, जेपी नड्डा ललतारो पुल के बीच में संबोधन कर रोड शो को खत्म कर वापस दिल्ली चले गए। रोड शो के अचानक समापन से कई भाजपा समर्थक मायूस भी हुए। जबकि पहले से तय समापन स्थल शिवमूर्ति चौक पर भाजपा कार्यकर्ता जेपी नड्डा का इंतजार कर रहे थे। रोड शो हरकी पैड़ी से शिवमूर्ति चौक तक होना था। हालांकि, बाद में निशंक व कौशिक शिवमूर्ति चौक तक पहुंचे।

नड्डा के कार्यक्रम का हरिद्वार से सांसद व पूर्व सीएम निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद मुख्य रूप से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इधर, कार्यक्रम के बाद नेता एक दूसरे के सिर और ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं। हरिद्वार भाजपा के लिए यह खतरे की घण्टी माना जा रहा है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-