@शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2021)
काशीपुरा । आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि 2022 में प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में एक नयी राजनीति काम की राजनीति की शुरुआत होगी। श्री बाली आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे की तैयारियों को लेकर एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव पूर्व किये गये सभी वादों को अमलीजामा पहनायेगी। इससे पहले भाजपा कांग्रेस ने वादों के नाम पर यहाँ की जनता को छला है। श्री बाली ने कहा कि केजरीवाल अपने पांचवें दौरे के तहत देवभूमि और मेरी पूज्य जन्मभूमि काशीपुर में पधार रहे हैं। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान काशीपुर में एक बजे वह जनता को संबोधित करने आ रहे हैं।
आप नेता दीपक बाली ने कहा कि श्री केजरीवाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री गारंटी कार्ड ,हर घर रोजगार तथा रोजगार न मिलने तक 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता , देवभूमि के हर जाति व धर्म के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी के बाद अपने पांचवे दौरे में काशीपुर में चौथी बड़ी घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल के काशीपुर आगमन की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि काशीपुर का यह दौरा ऐतिहासिक और भव्य होगा। जिसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जी जान से जुटे हुए हैं ।उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल के काशीपुर आगमन पर उनके स्वागत के लिए आने वाली जनता एवं कार्यकर्ताओं की संख्या भी ऐतिहासिक होगी। एक सवाल के जबाब में श्री बाली ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही काशीपुर की जनता के वे सभी सपने पूरे किए जाएंगे जिनका वह दशकों से इंतजार कर रही है। प्रेस वार्ता में श्री बाली के साथ जिलाध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सैना अमन बाली महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता रावत महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोकर सहित पवित्र शर्मा आयुष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







