Breaking News

डायरी में लिखा “कोई नहीं बचेगा ये सबको मार डालेगा “डाक्टर ने ओमिक्रॉन की आहट से घबरा कर दो बच्चों व पत्नी की हत्या कर दी, हुआ फरार,

कोरोना का नया वैरिएंट सबको मार डालेगा। इससे कोई नहीं बचेगा? और फिर उठाया खतरनाक कदम

@शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर 2021)

कानपुर। यहाँ कल्याणपुर के डिविनिटी अपार्टमेंट में रहने वाले चिकित्सक सुशील कुमार ने बीती शाम अपनी शिक्षक पत्नी चंद्रप्रभा, 18 साल का बेटा शिखर और 16 साल की बेटी खुशी को मौत के घाट उतार दिया।  घटना को अंजाम देने के बाद उसने ने अपने भाई को व्हाट्सएप मैसेज कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में भाई ने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्हें घर के अलग-अलग कमरों में तीन लाशें मिली।

पुलिस ने बताया कि घर से डायरी में लिखा एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें डॉक्टर ने लिखा है कि, कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन एक बार फिर लाशें बिछा देगा। इस वेरिएंट से कोई नहीं बचेगा। साथ ही उन्होंने लिखा कि, मैं डिप्रेशन में हूं और जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित कर आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दिए एक बयान में कहा गया कि, आरोपी डॉक्टर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। पुलिस ने कहा, कि वो जल्द आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लेगी हालांकि उनको आशंका है कि वो खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-