Breaking News

काशीपुर : मंहगाई पर पीएमओ को किया पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल का ट्वीट चर्चाओं में , चुनाव लड़ने की है तैयारी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2021)

काशीपुर । पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजीव अग्रवाल का मानना है कि देश में मंहगाई बढने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जनता की इस समस्या को लेकर पीएमओ को चेताया है। 

ट्वीट में उन्होंने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी, कामर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाना गलत है।”  राजीव अग्रवाल ने कहा कि कि एक तरफ तो देश में तमाम गैस वेस्ट जा रही है और देश में हम गैस के रेट बढ़ाये जा रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार मंहगाई के बोझ से दबे जा रहे हैं।

पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल का यह ट्वीट काफी चर्चाओं में है। इस संबध में श्री अग्रवाल ने शब्द दूत से कहा कि जनता के दुख दर्द की बात एक जनप्रतिनिधि होने के नाते कहना उनका कर्तव्य है। आगामी विधानसभा चुनाव में अपन दादावेदारी को लेकर राजीव अग्रवाल ने कहा कि पूरी तैयारी है चुनाव लड़ने की। पार्टी से टिकट मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे इस प्रश्न के जबाव में उनका कहना था कि यह निर्णय समय और परिस्थितियों के अनुसार लिया जायेगा। लेकिन वह चुनाव अवश्य लड़ेंगे।

बता दे कि राजीव अग्रवाल एक स्पष्टवादी नेता की छवि रखते हैं। समय-समय पार्टी के निर्णयों पर भी अपन अअसहमति सार्वजनिक रूप से जाहिर करते रहे हैं। पिछला चुनाव वह निर्दलीय रूप से भी लड़ चुके हैं।

बहरहाल एक जमाने में काशीपुर में भाजपा के प्रखर नेता के रूप में अपनी धाक जमाने वाले राजीव अग्रवाल अभी खुलकर अपनी रणनीति का खुलासा नहीं कर रहे हैं। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-