Breaking News

उत्तराखंड :एम्स ऋषिकेश के कैंसर विशेषज्ञ पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीणों इलाकों में जाएंगे

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 नवंबर, 2021)

बढ़ते सर्वाइकल और स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं की जागरूक करने और इस बीमारी से ग्रसित महिलाओं को चिह्नित करने के लिए एम्स ऋषिकेश के कैंसर विशेषज्ञ पौड़ी के ग्रामीणों इलाकों में जाएंगे। टीम दिसंबर के पहले सप्ताह से इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण अभियान शुरू करेगी। इस कार्य में दिल्ली की संस्था ‘उत्तराखण्ड मानव सेवा समिति’ सहयोग देगी।

इस संबंध में जानकारी देते एम्स के मेडिकल ओंकोलाजी विभाग के सहायक प्रो. डॉ. दीपक सुंदरियाल ने बताया कि इस सर्वेक्षण के लिए पहले चरण में पौड़ी जनपद के नैनीडांडा, रिखणीखाल, जयहरीखाल और बीरोंखाल विकासखंड की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और दृष्टिकोण सर्वेक्षण किया जाना प्रस्तावित है।

यह सर्वे दिसंबर माह के पहले सप्ताह से किया जाना है। उक्त क्षेत्रों में रहने वाली 18 से 65 वर्ष तक उम्र की महिलाओं के पास पहुंचकर टीम उक्त बीमारियों के बारे में उनसे बात करेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष और पूर्व भविष्य निधि आयुक्त वीएन शर्मा भी इस अभियान में शामिल होंगे।

बता दें कि उत्तराखंड मानव सेवा समिति एक लंबे अरसे से सर्वाइकल और स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं की जागरूक करने और इस बीमारी से ग्रसित महिलाओं को चिह्नित करने के लिए एम्स ऋषिकेश से वार्ता कर रही थी।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-