Breaking News

रन फॉर काशीपुर :स्व सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया स्मृति क्रास कंट्री रेस 12 दिसंबर को, क्लीन एंड ग्रीन की ओर से होगी आयोजित, तैयारियां हुई तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2021)

काशीपुर । रन फॉर क्लीन एंड ग्रीन क्रास कंट्री रेस आगामी दिसंबर माह की 12 तारीख को आयोजित की जायेगी। रेस स्व सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया पूर्व सासंद की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। रेस शहर की पर्यावरण को समर्पित प्रमुख संस्था क्लीन एंड ग्रीन द्वारा की ओर से कराई जाती है। इस दौड़ प्रतियोगिता की सह आयोजक जिला एथलेटिक्स संघ ऊधमसिंह नगर है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी तथा अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने बताया कि इस क्रास कंट्री रेस का मुख्य उद्देश्य शहर वासियों को स्वच्छता, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 12 दिसंबर को प्रातः साढ़े सात बजे कुंडेश्वरी रोड स्थित होली डे आनंद से आरंभ होकर साढ़े दस बजे बाजपुर रोड स्थित आईएमटी कालेज पर समापन किया जायेगा। क्रास कंट्री रेस  दो वर्गों पुरूष व महिला भाग ले सकते हैं। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 3100 तथा तृतीय स्थान के लिए 2100 रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।

क्रास कंट्री रेस में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को शहर के कुछ स्थानों से फार्म उपलब्ध होंगे।

प्रतिभागी चित्र में दिखाये गये स्थानों से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-